Get App

भारत के लिए कच्चे तेल-LPG ला रहे टैंकर होर्मुज में फंसे, इनमें 18 भारतीय जहाज शामिल

सरकार ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा उत्पादों से लदे और भारत आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज इस समय फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, LPG, कच्चे तेल और LNG से लदे 18 भारतीय झंडे वाले जहाज भी जलडमरूमध्य के पश्चिम में फंसे हुए हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 9:51 AM
भारत के लिए कच्चे तेल-LPG ला रहे टैंकर होर्मुज में फंसे, इनमें 18 भारतीय जहाज शामिल
भारत के लिए कच्चे तेल-LPG ला रहे टैंकर होर्मुज में फंसे, इनमें 18 भारतीय जहाज शामिल

सरकार ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा उत्पादों से लदे और भारत आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज इस समय फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, LPG, कच्चे तेल और LNG से लदे 18 भारतीय झंडे वाले भी जहाज जलडमरूमध्य के पश्चिम में लंगर डाले हुए हैं। यह महत्वपूर्ण जलमार्ग मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण लगभग ठप्प पड़ा है।

पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाओं के प्रभाव पर एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए, पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाजों में से तीन लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहे हैं, चार कच्चे तेल के टैंकर हैं और तीन लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) ले जा रहे हैं।

वहीं, 18 भारतीय झंडे वाले जहाजों में से 3 LPG टैंकर हैं, 1 LNG ले जा रहा है और 4 कच्चे तेल के टैंकर हैं। उन्होंने बताया कि एक खाली टैंकर में LPG भरी जा रही है और इन जहाजों पर 485 नाविक सवार हैं।

ये जहाज उन करीब 500 जहाजों में शामिल हैं जो पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस संकरे जलडमरूमध्य में फंस गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें