Seattle Shooting: अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल में अचानक गोलीबारी की घटना हुई। इस हादसे में करीब दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 2 साल का बच्चा भी शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उस डरावने पल को देखा जा सकता है, जब 'स्पेस नीडल' के पास हो रहे इस सालाना फेस्टिवल के दौरान कई बार गोलियां चलाई गईं।
