Paper Leak Bill 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार को संसद में होने वाली सबसे अहम राजनीतिक बहसों में से एक में अपने युवा नेताओं को आगे करने जा रही है। लोकसभा में जब 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर चर्चा शुरू होगी, तब शुरुआती वक्ताओं में सांसद बांसुरी स्वराज और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे।
