Gold Rate Today in India: ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले गोल्ड पर बना दबाव आज भी जारी रहा। इसकी कमजोरी की मुख्य वजह कच्चे तेल का उबाल है। इस उबाल में महंगाई की रफ्तार तेज हो सकती है और इससे इस बात के आसार बढ़े हैं कि इनफ्लेशन यानी महंगाई दर को कंट्रोल में रखने के लिए अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज महंगा कर सकता है। इसके चलते गोल्ड जैसे ब्याज नहीं देने वाली एसेट्स का आकर्षण फीका पड़ा तो भाव पर दबाव पड़ा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो चुकी ह और इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे।
पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1420 और 22 कैरट वाला ₹1310 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 11 सितंबर को एक किलो चांदी ₹10 हजार सस्ती हुई थी और 10 सितंबर को ₹5000 महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
Gold को लेकर क्या कहना है जानकारों का
केसीएम ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर (Tim Waterer) का कहना है कि गोल्ड के लिए फिलहाल मार्केट का माहौल अच्छा नहीं हैं। टिम के मुताबिक एनर्जी की बढ़ती कीमतें के साथ-साथ अमेरिकी फेड और बैंक ऑफ जापान की बैठकों से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बढ़ते आसार इस पर दबाव डाल रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के चलते निचले स्तर पर खरीदारी भी दिख सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।