Get App

ताइवान के रेलवे स्टेशन पर अटैक, हमलावर ने पहले ग्रेनेड फेंका फिर चाकू से किया लोगों पर वार

ताइवान के प्रीमियर चो जुंग-ताई के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले स्टेशन पर स्मोक डिवाइस फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती घटना के बाद संदिग्ध सबवे सिस्टम के अंदर इधर-उधर घूमता रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 10:52 PM
ताइवान के रेलवे स्टेशन पर अटैक, हमलावर ने पहले ग्रेनेड फेंका फिर चाकू से किया लोगों पर वार
ताइवान में एक शख्स ने चाकू और स्मोक ग्रेनेड से लोगों पर हमला किया है।

ताइवान में एक शख्स ने चाकू और स्मोक ग्रेनेड से लोगों पर हमला किया है। उसने इस हमले को ताइपे मेंट्रो स्टेशन के पास अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकुओं से हुए हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को ताइपे में हुए स्मोक बम और चाकू हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। यह घटना ताइपे मेन सबवे स्टेशन पर हुई, जो शहर का एक बेहद व्यस्त मेट्रो स्टेशन है।

रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकू से हमला

ताइवान के प्रीमियर चो जुंग-ताई के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले स्टेशन पर स्मोक डिवाइस फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती घटना के बाद संदिग्ध सबवे सिस्टम के अंदर इधर-उधर घूमता रहा। EBC चैनल पर दिखाए गए और AP द्वारा साझा किए गए फुटेज में देखा गया कि आरोपी मेट्रो से एक स्टेशन पर उतरा, फिर उसने स्मोक ग्रेनेड फेंके और इसके बाद राहगीरों पर चाकू से हमला करने लगा।

हमले में कम से कम 9 लोग हुए घायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें