South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के बेकर्सडल इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने एक शराबखाने के पास अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस महीने देश में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है।
