Get App

'दुश्मनों को छोड़ और सबके लिए खुला है रास्ता', होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख

Iran On Strait Of Hormuz: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा कि होर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंद होने की खबरें गलत हैं। ईरान के अनुसार, यह रास्ता केवल अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 8:29 AM
'दुश्मनों को छोड़ और सबके लिए खुला है रास्ता', होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख
अराघची ने कहा, 'यह केवल उन लोगों के लिए बंद है जो हम पर हमला कर रहे हैं'

Strait Of Hormuz: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच वैश्विक ईंधन संकट गहराता जा रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को लेकर ईरान की नीति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह समुद्री रास्ता सबके लिए बंद नहीं है, बल्कि केवल चुनिंदा देशों के लिए प्रतिबंधित है।

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति का मुख्य रास्ता है। पिछले महीने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से तेहरान ने इस मार्ग पर नाकेबंदी सख्त कर दी है जिससे तेल और गैस की सप्लाई रुक गई है और पूरी दुनिया में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं।

होर्मुज से कौन गुजर सकता है और कौन नहीं?

विदेश मंत्री अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा कि होर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंद होने की खबरें गलत हैं। ईरान के अनुसार, यह रास्ता केवल अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है। अराघची ने कहा, 'यह केवल उन लोगों के लिए बंद है जो हम पर हमला कर रहे हैं। अन्य देशों के व्यापारिक जहाज इस मार्ग से गुजरने के लिए स्वतंत्र हैं'। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि कई देश अपनी सुरक्षा चिंताओं के कारण खुद ही इस रास्ते का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिसका ईरान से कोई लेना-देना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें