अफगानिस्तान में महिलाओं के पहनावे को लेकर तालिबान की बढ़ती सख्ती के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। पश्चिमी प्रांत हेरात में महिलाओं की कथित मनमानी गिरफ्तारियों के विरोध में हुए एक दुर्लभ प्रदर्शन के दौरान तालिबान सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
