अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल को खरीदने की छूट को फिर से लागू कर दिया है। इससे देशों को लगभग एक महीने तक समुद्र में फंसे प्रतिबंधित रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की अनुमति मिल गई। बता दें कि हाल ही में अमेरिका की ओर से कहा गया था कि रूसी तेल खरीदने की छूट फिर देने का उसका कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब उसका इरादा बदल चुका है। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार देर रात अपनी वेबसाइट पर यह लाइसेंस जारी किया।
