MB Ghalibaf: ‘एक घंटे में 7 दावे, सभी झूठे’, गालिबाफ ने ट्रंप पर साधा निशाना, दी होर्मुज को लेकर बड़ी चेतावनी

MB Ghalibaf: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वे अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं।

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
ईरान ने ट्रंप के दावों को बताया झूठ, होर्मुज को लेकर दी बड़ी चेतावनी

MB Ghalibaf: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वे अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान पर दबाव बनाता रहा, तो इसका असर दुनिया भर में समुद्री व्यापार (शिपिंग) पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

'एक घंटे में सात दावे, जिनमें से सभी सात झूठे'

X पर एक पोस्ट में, गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने "एक घंटे में सात दावे किए, जिनमें से सभी सात झूठे थे," और कहा कि अमेरिका संघर्ष और बातचीत दोनों में विफल रहा है और गलत जानकारी फैलाकर भी उसे सफलता नहीं मिलेगी।


उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरानी बंदरगाहों की मौजूदा नाकाबंदी जारी रहती है तो होर्मुज स्ट्रेट, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है - स्वतंत्र रूप से खुला नहीं रहेगा। गालिबफ ने कहा कि समुद्र में जहाजों की आवाजाही अब ईरान के नियंत्रण में आ जाएगा और मार्ग राजनीतिक संदेशों के बजाय "क्षेत्रीय परिस्थितियों" के आधार पर तय किए जाएंगे। इसी रुख का समर्थन करते हुए ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को इस्लामी गणराज्य द्वारा बनाए गए नए नियमों का पालन करना होगा। इससे साफ है कि तेहरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहता है।

तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोक सकता है: ट्रंप

ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और हालात को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ट्रंप ने बार-बार विश्वास जताया है कि ईरान शांति समझौते पर सहमत होने के करीब है, उनका दावा है कि तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोक सकता है और होर्मुज फिर से व्यापार के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समझौते में ईरान की फंसी हुई रकम को जारी नहीं किया जाएगा और अमेरिका बिना कोई रियायत दिए सख्त रुख अपनाए हुए है।

हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इन दावों को खारिज किया है, जिससे पता चलता है कि प्रमुख मतभेद अभी भी अनसुलझे हैं।

दोनों देशों के अलग-अलग बयान यह दिखाते हैं कि बातचीत अभी भी नाजुक और अनिश्चित स्थिति में है, हालांकि दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Hormuz Reopen: ईरान ने खोला होर्मुज स्ट्रेट, लेबनान सीजफायर के बाद विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।