Get App

"मैं बॉस हूं’ वाले बयान पर ट्रंप की सफाई, बोले- मैं मजाक कर रहा था, मेरी बात को गलत समझा गया

Donald Trump: G7 नेताओं से "मैं बॉस हूं" (I'm the boss) वाली बात कहने के बाद, जब यह टिप्पणी वायरल हो गई तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब इस पर सफाई दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 12:46 PM
"मैं बॉस हूं’ वाले बयान पर ट्रंप की सफाई, बोले- मैं मजाक कर रहा था, मेरी बात को गलत समझा गया
G7 में ट्रंप का मजाकिया अंदाज, बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

Donald Trump: G7 नेताओं से "मैं बॉस हूं" (I'm the boss) वाली बात कहने के बाद, जब यह टिप्पणी वायरल हो गई और समिट के दौरान दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोगों को इस बात पर हंसी भी आई, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा, "मैं मजाक कर रहा था। मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था।" ट्रंप ने यह बात The Axios Show पर एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणी का मकसद मजाक करना था, लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया।

उस पल को याद करते हुए जब शो के होस्ट ने ट्रंप से पूछा, "आप कमरे में आए और कहा, 'मैं बॉस हूं।' उनमें से कितने लोगों ने इस बात पर यकीन किया होगा?"

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि जब वह उस कमरे में पहुंचे, जहां पहले से ही दुनिया के कई बड़े नेता बैठे थे, तो उन्होंने माहौल हल्का करने के लिए मजाक में यह बात कही थी। उनका कहना है कि इस बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं थी, लेकिन यह तेजी से वायरल हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें