'तूफान आने वाला है...', ट्रंप ने ईरान को दे दिया आखिरी अल्टीमेटम! रहस्यमयी पोस्ट से तेहरान में मची खलबली

Trump Warns Iran: एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमलों की एक विस्तृत योजना तैयार कर ली है। प्लानिंग में ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर 'छोटे लेकिन शक्तिशाली' हमलों की जबरदस्त स्ट्राइक शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप आज CENTCOM प्रमुख ब्रैड कूपर से इस नई सैन्य योजना पर ब्रीफिंग लेने वाले हैं

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांडईरान पर 'शक्तिशाली' हमले की तैयारी कार रहा है

The Storm Is Coming: दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का मशहूर डायलॉग 'Winter is coming' विनाश का संकेत माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है जिसने वैसी ही दहशत पैदा कर दी है। ट्रंप ने अपनी एक AI-जनरेटेड फोटो के साथ लिखा- 'THE STORM IS COMING. NOTHING CAN STOP WHAT IS COMING.' यानी तूफान आ रहा है, जो आ रहा है उसे कोई नहीं रोक सकता। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब ईरान के साथ सीजफायर की बातचीत विफल होती दिख रही है।

ट्रंप ने दिया ईरान में तबाही आने का संकेत

डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसे लेकर कूटनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह पोस्ट उस समय की गई जब ईरान ने प्रस्तावित युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन इसे ईरान के खिलाफ किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।


ट्रंप ने ईरान को दे दिया आखिरी अल्टीमेटम! रहस्यमयी पोस्ट से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, ग्लोबल मार्केट में हाहाकार ये तस्वीर शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा- 'The Storm Is Coming'

अमेरिकी सेंट्रल कमांड कर रहा 'शक्तिशाली' हमले की तैयारी!

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान पर हमलों की एक विस्तृत योजना तैयार कर ली है। प्लानिंग में ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर 'छोटे लेकिन शक्तिशाली' हमलों की जबरदस्त स्ट्राइक शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप गुरुवार को CENTCOM प्रमुख ब्रैड कूपर से इस नई सैन्य योजना पर ब्रीफिंग लेने वाले हैं।

बूंद-बूंद तेल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, अमेरिका-ईरान युद्ध की आग में बुरी तरह झुलसी कंगाल मुल्क की इकोनॉमी

लंबी नाकेबंदी और परमाणु डील पर अड़े ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ईरान को घुटनों पर लाने के लिए 'मैक्सिमम प्रेशर' की रणनीति अपना रहा है। ट्रंप ने ईरान के बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी हटाने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों से कहा है कि यह नाकेबंदी महीनों तक चल सकती है। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान अगले 20 वर्षों के लिए यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह रोक दे। उन्होंने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें परमाणु चर्चा को बाद के लिए टालने की बात कही गई थी।

ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, कच्चा तेल $120 के पार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें उछलकर $120 प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। दुनियाभर के  शेयर बाजार लाल निशान में है। भारत के इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को  मिली है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने और अमेरिकी नाकेबंदी के कारण तेल की सप्लाई ठप होने का डर बाजार में बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।