The Storm Is Coming: दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का मशहूर डायलॉग 'Winter is coming' विनाश का संकेत माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है जिसने वैसी ही दहशत पैदा कर दी है। ट्रंप ने अपनी एक AI-जनरेटेड फोटो के साथ लिखा- 'THE STORM IS COMING. NOTHING CAN STOP WHAT IS COMING.' यानी तूफान आ रहा है, जो आ रहा है उसे कोई नहीं रोक सकता। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब ईरान के साथ सीजफायर की बातचीत विफल होती दिख रही है।
