Get App

'ईरान में हमला करने के लिए अब कुछ नहीं बचा, जब चाहूं युद्ध रोक सकता हूं', ट्रंप ने फिर दिए मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने के संकेत

Iran Israel US War: हालांकि अमेरिका के इस बयान के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने साफ कर दिया कि युद्ध अभी रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल तब तक लड़ाई जारी रखेगा, जब तक उसके सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और वो निर्णायक जीत हासिल नहीं कर लेता

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:29 PM
'ईरान में हमला करने के लिए अब कुछ नहीं बचा, जब चाहूं युद्ध रोक सकता हूं', ट्रंप ने फिर दिए मिडिल ईस्ट युद्ध रोकने के संकेत
Israel-US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है… जब मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो सकता है

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान में अब हमला करने के लिए “लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा”, इसलिए यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई ने अपने लगभग सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा, “अब बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है… जब मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो सकता है।”

हालांकि अमेरिका के इस बयान के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने साफ कर दिया कि युद्ध अभी रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल तब तक लड़ाई जारी रखेगा, जब तक उसके सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और वो निर्णायक जीत हासिल नहीं कर लेता।

तेल और गैस की कीमतों से दुनिया में चिंता

इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। कई ऊर्जा कंपनियों ने खाड़ी क्षेत्र में अपने ऑपरेशन बंद कर दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें