Get App

युद्ध के बीच इस्लामाबाद आएंगे ट्रंप! US-ईरान समझौता हुआ तो खुद होंगे शामिल; पाकिस्तान में रचेगा इतिहास

Islamabad Talks: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में अमेरिकी टीम पहले ही मिशन पर निकल चुकी है। अगर ट्रंप इस वार्ता में शामिल होते हैं, तो यह सीधे तौर पर उनकी 'आर्ट ऑफ द डील' का सबसे बड़ा उदाहरण होगा। पूरी दुनिया की नजरें अब इस्लामाबाद की उन बंद कमरों वाली बैठकों पर हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 12:40 PM
युद्ध के बीच इस्लामाबाद आएंगे ट्रंप! US-ईरान समझौता हुआ तो खुद होंगे शामिल; पाकिस्तान में रचेगा इतिहास
अगर दोनों पक्ष किसी समझौते के करीब पहुंचते हैं, तो ट्रंप खुद वर्चुअली या व्यक्तिगत रूप से इस बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं

Trump May Join US-Iran Talks: ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की दिशा में बुधवार का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता किसी नतीजे पर पहुंचती है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, या तो फोन कॉल पर या खुद मिलकर ट्रंप इस समझौते को अंतिम रूप देंगे।

पर्सनली या वर्चुअली हो सकते हैं शामिल

पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को होने वाली दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर दोनों पक्ष किसी समझौते के करीब पहुंचते हैं, तो ट्रंप खुद वर्चुअली या व्यक्तिगत रूप से इस बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप एक ऐसा समझौता चाहते हैं जो न केवल युद्ध रोके, बल्कि तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाए और ग्लोबल मार्केट को स्थिर करे।

'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें