Get App

'डर गए थे ट्रंप...', आखिरी वक्त में ठुकराया था खर्ग द्वीप पर कब्जे का प्लान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Trump's Kharg Island Plan: खर्ग द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। ईरान के कुल तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी टर्मिनल से होकर गुजरता है। अगर अमेरिका इस पर कब्जा कर लेता, तो उसके पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान पर दबाव बनाने की बहुत बड़ी ताकत आ जाती

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 4:36 PM
'डर गए थे ट्रंप...', आखिरी वक्त में ठुकराया था खर्ग द्वीप पर कब्जे का प्लान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
ट्रंप को ये डर था कि इस खतरनाक मिशन में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे जा सकते हैं

US Troop Casualties: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की सैन्य योजना को सिरे से खारिज कर दिया था। ट्रंप को डर था कि इस खतरनाक मिशन में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे जा सकते हैं। यही वजह रही कि आखिरी वक्त में ट्रंप ने पीछे मुड़ने का फैसला किया।

क्यों खास है खर्ग द्वीप?

खर्ग द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। ईरान के कुल तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी टर्मिनल से होकर गुजरता है। अगर अमेरिका इस पर कब्जा कर लेता, तो उसके पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान पर दबाव बनाने की बहुत बड़ी ताकत आ जाती। अमेरिका का उद्देश्य ईरान को मजबूर करना था कि वह होर्मुज का रास्ता व्यापार के लिए फिर से खोल दे।

अमेरिकी सैनिक आसान निशाना बन जाएंगे'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें