Donald Trump: 'क्या आप शेयर बाजार को गिरते देखना चाहते हैं...', तेल की बढ़ती कीमतों वाले सवाल पर ट्रंप की 'न्यूक्लियर' चेतावनी

Trump On US Iran War: ट्रंप ने कहा, 'तेल की कीमतों में उछाल परमाणु हथियारों के खतरे के सामने बहुत छोटी चीज है। क्या आप शेयर बाजार को वास्तव में नीचे गिरते देखना चाहते हैं? तो फिर ईरान को परमाणु बम से हमला करने की इजाजत दे दीजिए'

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप ने कहा, 'यह युद्ध ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। जब यह खत्म होगा, तो हमारे पास एक ज्यादा सुरक्षित दुनिया होगी

Iran War: ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस युद्ध को दुनिया की सुरक्षा के लिए अपनी 'मजबूरी और जिम्मेदारी' बताया। ट्रंप ने आश्वासन दिया कि ईरान के साथ जारी युद्ध बहुत लंबा नहीं खिंचेगा और 'जल्द ही समाप्त' हो जाएगा।

ट्रंप ने कहा, 'यह युद्ध ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। जब यह खत्म होगा, तो हमारे पास एक ज्यादा सुरक्षित दुनिया होगी। इस युद्ध में शामिल होना मेरी जिम्मेदारी थी, हालांकि मैं ऐसा नहीं चाहता था।' उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को 'उच्च स्तर का शतरंज का खेल' बताया और कहा कि वे बहुत ही चतुर खिलाड़ियों के साथ डील कर रहे हैं।

शेयर बाजार और परमाणु हथियारों की चेतावनी


जब ट्रंप से युद्ध के कारण शेयर बाजार में आई गिरावट और तेल की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखा जवाब दिया। ट्रंप ने कहा, 'तेल की कीमतों में उछाल परमाणु हथियारों के खतरे के सामने बहुत छोटी चीज है। क्या आप शेयर बाजार को वास्तव में नीचे गिरते देखना चाहते हैं? तो फिर ईरान को परमाणु बम से हमला करने की इजाजत दे दीजिए।' उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित भविष्य के लिए यह एक बहुत छोटी कीमत है। उन्हें उम्मीद थी कि बाजार इससे भी ज्यादा नीचे गिरेगा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

चीन दौरा टलने के संकेत

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर भी असर पड़ा है। ट्रंप चीन की यात्रा पर जाने वाले थे। वहां उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलना था। लेकिन फिलहाल यह यात्रा एक महीने या उससे अधिक समय के लिए टाली जा सकती है। उन्होंने कहा कि युद्ध के इस नाजुक समय में उनका अमेरिका में रहना ज्यादा जरूरी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी यात्रा टलने की पुष्टि की है।

वैश्विक बाजारों में हाहाकार

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में 5.5% की गिरावट आई है। ऊर्जा आयात पर निर्भरता के कारण एशियाई बाजार सबसे ज्यादा टूटे हैं। प्रमुख इंडेक्स का हाल:

  • जापान का Nikkei 225: 11% की भारी गिरावट।
  • भारत का Nifty 50: 7% नीचे।
  • अमेरिका का NYSE: 6% की गिरावट।

यह भी पढ़ें: सोने की चमक पड़ी फीकी! ईरान संकट के बीच लोग जरूरी चीजों पर कर रहे खर्च; प्री-वॉर लेवल पर आईं कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।