Get App

'एक रात में खत्म कर सकते हैं ईरान को', ट्रंप बोले- कल भी हो सकती है वो रात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान देते हुए कहा कि अमेरिका चाहे तो एक रात में पूरा ईरान खत्म कर सकता है। उनकी ट्रंप की यह प्रतिक्रिया ईरान के उस फैसले के बाद आई है, जिसमें उसने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। साथ ही, जंग पूरी तरह रोकने के लिए 10 पॉइंट्स में अपनी शर्तें भी रखी हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 11:16 PM
'एक रात में खत्म कर सकते हैं ईरान को', ट्रंप बोले- कल भी हो सकती है वो रात
ट्रंप ने ईरान में फंसे अपने पायलटों को सुरक्षित निकालने वाले सैन्य ऑपरेशन की खुलकर तारीफ की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकता है और जरूरत पड़ी तो ऐसी कार्रवाई कभी भी की जा सकती है, यहां तक कि अगली ही रात में भी। ट्रंप के मुताबिक अभी युद्ध अमेरिका की शर्तों पर चल रहा है और अमेरिकी सेना के पास इतनी ताकत है कि वह बेहद कम समय में बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है।

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया ईरान के उस फैसले के बाद आई है, जिसमें उसने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। साथ ही, जंग पूरी तरह रोकने के लिए 10 पॉइंट्स में अपनी शर्तें भी रखी हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन को बताया ऐतिहासिक

ट्रंप ने ईरान में फंसे अपने पायलटों को सुरक्षित निकालने वाले सैन्य ऑपरेशन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने इस मिशन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिकी सेना की बड़ी कामयाबी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद सेना को निर्देश दिए थे कि किसी भी हालत में अपने सैनिकों को सुरक्षित वापस लाया जाए। ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को बहादुर बताते हुए कहा कि अमेरिका अपने जवानों को कभी पीछे नहीं छोड़ता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें