Get App

Trump Tariffs: गोल्फ मैच में पीएम से लेकर विनर लगे पूछने, ट्रंप ने कर दिया आइरिश व्हिस्की पर टैरिफ हटाने का ऐलान

Trump Tariffs: करीब पांच महीने पहले 30 अप्रैल को ट्रंप ने कहा था कि यूके के राजा-रानी ने उनसे ऐसा काम करवा लिया जो कोई और नहीं कर पाया और उन्होंने लगभग मांगा भी नहीं था। ट्रंप ने किंग चार्ल्स 3 और क्वीन कैमिला ने व्हाइट हाउस के दौरे के दौरान यूके को व्हिस्की पर टैरिफ छूट का तोहफा दिया था। अब आयरलैंड की व्हिस्की पर भी ट्रंप ने टैरिफ हटाने का ऐलान कर दिया, क्योंकि हर कोई इसी के बारे में पूछ रहा था। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 12:09 PM
Trump Tariffs: गोल्फ मैच में पीएम से लेकर विनर लगे पूछने, ट्रंप ने कर दिया आइरिश व्हिस्की पर टैरिफ हटाने का ऐलान
Trump Tariffs: ट्रंप ने आयरलैंड की व्हिस्की पर भी टैरिफ हटाने का ऐलान कर दिया और इस अचानक घोषणा पर दर्शकों ने जोरदार सीटी बजाकर और तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। (File Photo- Pexels)

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को आयरलैंड में एक गोल्फ टूर्नामेंट के समापन के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह आइरिश व्हिस्की पर लगाए गए 10% टैरिफ को हटाने की योजना बना रहे हैं। आइरिश ओपन की ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनसे हर कोई बात कर रहा था और आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन और कुछ गोल्फ खिलाड़ियों ने भी ऐसा किया। ट्रंप के मुताबिक आइरिश ओपन जीतने वाले शेन लॉरी (Shane Lowry) ने भी उनसे इसे लेकर चर्चा की। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि हर कोई इसे लेकर उनसे पूछ रहा था और उन्होंने कह दिया कि वह इस पर 10% के अमेरिकी टैरिफ को हटा देंगे।

कब से हटेगा, यह स्पष्ट नहीं

अभी आइरिश व्हिस्की पर उसी दर से टैरिफ लग रहा है, जो यूरोपीय संघ से अमेरिका को होने वाले अधिकतर आयात के लिए है। जुलाई में इस टैरिफ को 15% से घटाकर 10% किया गया था। ट्रंप ने अप्रैल में यूके की व्हिस्की पर कुछ टैरिफ हटाने का ऐलान किया था और इसका फायदा स्कॉच व्हिस्की और नॉर्दर्न आयरलैंड में बनने वाली स्पिरिट्स को फायदा मिला लेकिन इससे आयरलैंड और यूके के व्हिस्की बिजनेस के बीच का बैलेंस बिगड़ गया। अब ट्रंप ने आयरलैंड की व्हिस्की पर भी टैरिफ हटाने का ऐलान कर दिया और इस अचानक घोषणा पर दर्शकों ने जोरदार सीटी बजाकर और तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। हालांकि यह टैरिफ वास्तव में कब से हटेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मई में एसोसिएशन ने की थी हटाने की मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें