US-China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर और भी गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन की ओर से 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर कड़ी चेतावनी दी है। चीन ने यह टैरिफ ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में लगाया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा है कि अगर चीन ने मंगलवार (8 अप्रैल 2025) तक यह टैरिफ वृद्धि वापस नहीं ली, तो अमेरिका 9 अप्रैल से चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगा देगा।
