दुनिया के कई देशों में इन दिनों भूकंप की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच तुर्किये में अचानक धरती कांप उठी। आज (23 अप्रैल 20250 दोपहर 3:19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। कुछ लोग अपने दफ्तर में थे, वो लोग भी बाहर निकल आए। यह भूकंप जमीन के सतह से 10 किलो मीटर की गहराई पर आया था। इसका केंद्र इंस्ताबुल से करीब 40 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में मरमरा सागर में स्थित था।
