Get App

Iran Attack UAE: यूएई के फुजैराह में ईरान ने की ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, 3 भारतीय घायल

Iran Attack UAE: सोमवार (4 मई) को ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक बड़े तेल उद्योग क्षेत्र में आग लग गई, जिससे तीन भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए। 8 अप्रैल को अमेरिका के साथ एक सीजफायर समझौता होने के बाद ईरान का अपने किसी खाड़ी पड़ोसी पर यह पहला हमला है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2026 पर 7:32 AM
Iran Attack UAE: यूएई के फुजैराह में ईरान ने की ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, 3 भारतीय घायल
Iran Attack UAE: अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर टूटने के कगार पर है

Iran Attack UAE: अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही नाजुक चल रहा सीजफायर सोमवार (4 मई) को टूटने की कगार पर पहुंच गया, जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला हुआ। वहीं, अमेरिका ने कहा कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की कुछ नावों को डुबो दिया है। ईरानी ड्रोन हमले के बाद UAE के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (एफओआईजेड) में आग लग जाने पर भारतीय नागरिक घायल हो गए।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में पुष्टि की है कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा, "हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की उचित मेडिकल देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।" 8 अप्रैल को अमेरिका के साथ एक सीज़फायर समझौता होने के बाद, ईरान का अपने किसी खाड़ी पड़ोसी पर यह पहला हमला है।

इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बाद में 'फॉक्स न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने उन अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया जो इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं, तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने कुछ जहाजों पर कथित तौर पर हमला किया है जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा शुरू की गई 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजारा जा रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें