Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनावों के 10 सबसे बड़े विनर्स और लूजर्स की यहां देखें लिस्ट

विधानसभा के ये चुनाव कई मायनों में खास हैं। तमिलनाडु में फिल्म स्टार से राजनीति में आए विजय की टीवीके की जीत ने हैरान किया है। उधर, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी की हार से भी कई लोग अचंभित हैं

अपडेटेड May 04, 2026 पर 9:50 PM
Story continues below Advertisement
डीएमके चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से हार गए हैं।

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की जीत हुई है, जबकि कई बड़े नेताओं की हार हुई है। इस लिस्ट में कई नाम चौंकाने वाले हैं। विधानसभा के ये चुनाव कई मायनों में खास हैं। तमिलनाडु में फिल्म स्टार से राजनीति में आए विजय की टीवीके की जीत ने हैरान किया है। उधर, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी की हार से भी कई लोग अचंभित हैं।

एमके स्टालिन

डीएमके चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से हार गए हैं। उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने वोटों के बड़े अंतर से हराया है। यह हार स्टालिन के लिए बड़ा झटका है।

ई पलानीसामी


तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी ईके पलानीसामी इडापडी सीट से जीत गए हैं। इस जीत से पार्टी में उनकी स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार प्रेमकुमार को हराया है।

हेमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से जीत गए हैं। उन्होंने करीब 88,000 से जीत दर्ज की है। असम में भाजपा को बंपर जीत मिली है।

गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम के जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया है। इस हार को गोगोई और कांग्रेस के लिए बड़़ा झटका माना जा रहा है।

पी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन धर्मादम सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने करीब 20 हजार मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदार को हराया है।

केके शैलजा

केरल की पूर्व हेल्थ मिनिस्टर केके शैलजा पेरावूर सीट से हार गई हैं। कांग्रेस के सन्नी जोसफ ने उन्हें हराया है। हालांकि, वोटों की शुरुआती काउंटिंग में वे पीछे चल रहे थे।

आरजी कर डॉक्टर की मां रत्ना देबनाथ

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की युवा डॉक्टर की मां रत्ना देबनाथ की मां चुनाव जीत गई हैं। डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। देबनाथ ने बंगाल के पनीहटी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन जीत गए हैं। उन्होंने चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने टीवीके के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 7000 से ज्यादा वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live

दिलीप घोष

बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष खड़गपुर सीट से टीएमसी के प्रदीप सरकार से आगे चल रहे हैं। 2014 में घोष बीजेपी में शामिल हुए थे। दिलीप घोष के नेतृत्व में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Election Results Live

रूपा गांगुली

पश्चिम बंगाल की सोनारपुर दक्षिण सीट से टीएमसी की रूपा गांगुली अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से आगे चल रही हैं। हालांकि इस सीट पर काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। कुछ घंटे पहले गांगुली पीछे चल रही थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।