US attack on an Indian ship: फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने गुरुवार (11 जून) को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। जबकि एक चीफ इंजीनियर लापता है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए FSUI के जनरल सेक्रेटरी मनोज यादव ने कहा कि हमले के बाद जहाज से संपर्क बुरी तरह बाधित हो गया है। यादव ने आगे कहा कि तीनों नाविक भारत के अलग-अलग राज्यों से थे। उन्होंने कहा, "ये तीनों हिमाचल प्रदेश, देवरिया (उत्तर प्रदेश) और आंध्र प्रदेश से हैं।" भारत ने इस हमले पर कड़ा विरोध जताया है।
