Get App

पाकिस्तान और उसके साथी चीन को अमेरिका ने दिया झटका, BLA और मजीद ब्रिगेट को आतंकी घोषित करने से रोका

Setback for Pakistan: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित करने की पाकिस्तान और चीन की संयुक्त कोशिश को रोक दिया है। पता चला है कि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने इस महीने इस कोशिश पर लगाम लगाई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 1:21 PM
पाकिस्तान और उसके साथी चीन को अमेरिका ने दिया झटका, BLA और मजीद ब्रिगेट को आतंकी घोषित करने से रोका
Setback for Pakistan: पाकिस्तान और चीन दोनों को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है

Setback for Pakistan: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रयास पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान और चीन ने पिछले साल सितंबर में सुरक्षा परिषद में बीएलए तथा मजीद ब्रिगेड को परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत ब्लैकलिस्ट करने के लिए संयुक्त प्रस्ताव रखा था।

पता चला है कि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने इस महीने इस कोशिश पर लगाम लगा दी। ये तीनों देश सुरक्षा परिषद में वीटो अधिकार रखने वाले स्थायी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा था कि ISIL-K, अलकायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट, बीएलए और मजीद ब्रिगेड जैसे आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान में मौजूद पनाहगाहों से गतिविधियां चलाते हैं, जहां 60 से ज़्यादा ऐसे आतंकवादी शिविर सीमापार से घुसपैठ और हमले कराने के लिए काम कर रहे हैं।

अहमद ने संरा सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था, "पाकिस्तान और चीन ने मिलकर 1267 प्रतिबंध समिति से बीएलए तथा मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया है। हमें उम्मीद है कि परिषद उनकी आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई करेगी।"

पाकिस्तान अभी 15 देशों की सदस्यता वाली सुरक्षा परिषद में साल 2025-26 के कार्यकाल के लिए एक अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल है। जबकि चीन इस शक्तिशाली निकाय का वीटो अधिकार रखने वाला स्थायी सदस्य है। पाकिस्तान 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1988 तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष था। साथ ही आतंकवाद निरोधक समिति का उपाध्यक्ष भी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें