Get App

Jerome Powell का पद छोड़ने से इनकार! इस जांच के पूरी होने तक बने रहेंगे Fed में!

US Fed News: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड से जुड़ी सरकार की जांच के चलते जेरोम पॉवेल के केंद्रीय बैंक में बने रहने को लेकर अटकलें बढ़ गई थीं। हालांकि अब अमेरिकी फेड के प्रमुख जेरोम ने संकेत दिया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, वह कहीं जाने वाले नहीं हैं। जानिए मई में चेयरपर्सन का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह फेड में कैसे रहेंगे और जांच कैसी चल रही है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 8:46 AM
Jerome Powell का पद छोड़ने से इनकार! इस जांच के पूरी होने तक बने रहेंगे Fed में!
पहली बार जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने सार्वजनिक तौर पर संकेत दिया कि चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह गवर्नर के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे।

US Fed News: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयर जेरोम पॉवेल ने बुधवार को कहा कि वह सेंट्रल बैंक के बोर्ड से तब तक इस्तीफा देने की योजना नहीं बना रहे हैं, जब तक कि रिनोवेशन कॉस्ट से जुड़ी जस्टिस डिपार्टमेंट की चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने अपनी इस योजना के बारे में एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक यह तय नहीं किया है कि मई में फेड चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह फेड गवर्नर के रूप में बने रहेंगे या नहीं। यह पहली बार है, जब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर संकेत दिया कि चेयरपर्सन के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह गवर्नर के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे।

चेयरपर्सन के रूप में उनका कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है तो गवर्नर के रूप में कार्यकाल 2028 तक है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक अगला चेयरपर्सन तय नहीं होता है, वह अंतरिम तौर पर यह पद संभालते रहेंगे।

किस जांच की बात कर रहे Jerome Powell?

जेरोम पॉवेल जिस जांच की बात कर रहे हैं, वह फेडरल रिजर्व के मुख्यालय में रिनोवेशन के दौरान खर्चों में बढ़ोतरी से जुड़ा है। पॉवेल ने 11 जनवरी को इस जांच का खुलासा करते हुए इसे फेड की स्वतंत्रता के लिए खतरा बताया था। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने एक जज से उस फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है जिसने पॉवेल के खिलाफ जांच को प्रभावी रूप से रोक दिया था। हालांकि पॉवेल ने फिर से कहा कि उन्होंने यह फैसला अभी तक नहीं लिया है कि जांच समाप्त होने के बाद वह बोर्ड में बने रहेंगे या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें