अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन खत्म होने के करीब है। सीनेट ने जनवरी 2026 तक के सरकार के खर्च को मंजूरी देने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। 52 रिपब्लिकंस सासंदों के समर्थन वाले इस बिल के पक्ष में 7 डेमोक्रेट्स और एक इंडिपेंडेंट सांसद ने मतदान किया। ओबामाकेयर पर सब्सिडी जारी रखने का डेमोक्रेट्स का एजेंडा पूरा नहीं हो सका। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर बाद में मतदान का वादा किया।
व्हाइट हाउस अमेरिका में केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज को बकाया वेतन देने को तैयार हो गया, जिसका पेमेंट 1 अक्तूबर से जारी शटडाउन की वजह से नहीं हुआ है। सीनेट को अब बिल के फाइनल वर्जन पर वोट करना होगा। इसमें समय लग सकता है। सीनेटर्स को 30 घंटे का डिबेट बूरा करना होगा। हालांकि, सभी 100 सीनेटर्स के राजी होने पर इससे बचा जा सकता है।
केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल अपने राज्य में हेंप के प्रोडक्शन से जुड़ा एक संशोधन चाहते हैं। सीनेट के लीडर जॉन थुने ने कहा, "यह देखना है कि कब वोटिंग होती है।" उन्होंने इस बिल के अगले हफ्ते की शुरुआत में पारित होने की उम्मीद जताई है। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा, "जल्द फाइनल वोटिंग के लिए सभी सीनेटर्स की रजामंदी जरूरी है। आप जानते हैं कि प्रोसेस से जुड़ी कुछ बाधाएं हैं। लेकिन, हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस देश में बड़ी संख्या में लोग सरकार का कामकाज फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। "
सीनेट के पास कर देने के बाद यह बिल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के पास जाएगा। शटडाउन के शुरू होने के बाद से ही यह सदन स्थगित है। स्पीकर जॉनसन ने कहा कि हाउस की बैठक दोबारा 12 नवंबर को शुरू होगी और जितनी जल्द हो सके वोटिंग होगी। गवर्नमेंट शटडाउन को खत्म करने के हाउस में पास कराना आसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि रिपब्लिकंस की मैज्योरिटी बहुत ज्यादा नहीं है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बिल को पास कराने के लिए कुछ हार्डलाइन रिब्लिकंस को मनाना पड़ सकता है। उन्हें कुछ इंडिपेंडेंट सासंदों का भी समर्थन हासिल करने की कोशिश करनी होगी। कई सांसदों का मानना है कि यह समय देश को पार्टी से ऊपर रखने का है। दोनों सदनों के पारित कर देने के बाद यह बिल एप्रूवल के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाएगा। उन्होंने इस बिल पर तुरंत हस्ताक्षर करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हमें पर्याप्त डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल है। हम जल्द सरकार का कामकाज शुरू करने जा रहे हैं।