अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने बुधवार को भारत की रूस से बढ़ी हुई तेल खरीद पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना को दोहराया। उन्होंने कहा कि रूस से रियायती कच्चे तेल खरीदर भारत 'मुनाफाखोरी' कर रहा है। हालांकि, बेसेंट ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर आशावादी रुख भी जताया।