US-Iran Agreement: दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। अल अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत अब होर्मुज में लगी नौसैनिक नाकेबंदी में ढील दी जाएगी और जहाजों की आवाजाही को फिर से खोला जाएगा। आपको बता दें कि 28 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष के बाद ईरान ने दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग को बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई थी।
