US Iran Deal: आखिर हो गई ईरान और अमेरिका की डील? ट्रंप बोले- शुक्रवार तक खुल जाएगा होर्मुज

ट्रंप ने ऐलान किया है कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को इसी शुक्रवार तक पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। खास बात यह है कि 60 दिनों की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी ईरान इस रास्ते को बिना किसी फीस या टैक्स के खुला रखेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति को उम्मीद है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते का दूसरा चरण (Phase 2) भी बहुत तेजी से और आसानी से पूरा हो जाएगा

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 6:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
US Iran Deal: आखिर हो गई ईरान और अमेरिका की डील? ट्रंप ने बोले- शुक्रवार तक खुल जाएगा होर्मुज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए नए समझौते को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले एलान किए हैं। ट्रंप का दावा है कि इस ऐतिहासिक डील का इकलौता मकसद ईरान को कभी भी परमाणु हथियार न बनाने देना है और यह बातचीत बहुत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बड़े ऐलान किया हैं पहला होर्मुज से नाकाबंदी हटाने को लेकर और ईरान के साथ हुई डील को लेकर।

ट्रंप ने ऐलान किया है कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz - खाड़ी का वह बेहद खास समुद्री रास्ता जहां से दुनिया का एक बड़ा तेल व्यापार होता है) को इसी शुक्रवार तक पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। खास बात यह है कि 60 दिनों की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी ईरान इस रास्ते को बिना किसी फीस या टैक्स के खुला रखेगा।

दो दिन में सामने आएगी पूरी डील


ट्रंप ने कहा कि वे इस समझौते को लेकर बहुत जल्द एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस डील की बारीकियां और शर्तें अगले दो दिनों में आधिकारिक तौर पर सबके सामने घोषित कर दी जाएंगी और समझौते के असली दस्तावेजों को एक सरकारी बैठक में सबके सामने रखा जाएगा।

परमाणु डील का दूसरा फेज भी होगा जल्द पूरा

अमेरिकी राष्ट्रपति को उम्मीद है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते का दूसरा चरण (Phase 2) भी बहुत तेजी से और आसानी से पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, "ईरान अब इस पूरे मामले को जल्दी निपटाकर वापस सामान्य रूप से अपने काम-काज पर लौटना चाहता है। हमारे बीच नए रिश्ते अब नॉर्मल हो चुके हैं और मुझे भरोसा है कि चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी।"

सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

इस समझौते (MoU) पर शक करने और उंगली उठाने वाले लोगों को जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि यह डील बहुत अच्छे तरीके से रूप ले रही है और इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस पूरी कवायद का सिर्फ एक ही लक्ष्य है- ईरान को परमाणु ताकत बनने से हमेशा के लिए रोकना।

जब टूटने की कगार पर थी अमेरिका-ईरान डील, तब शहबाज-मुनीर के 'सीक्रेट प्लान' से पलटी पूरी बाजी; पाकिस्तान के मास्टरस्ट्रोक से दुनिया हैरान!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।