US Iran Peace Deal Update: मिडिल ईस्ट में महीनों से जारी भीषण तनाव और युद्ध को खत्म करने के लिए आज यानी रविवार, 14 जून का दिन बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मध्यस्थता करा रहे पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए आज ही एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
