Get App

US-Iran Talks in Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच आज होगी दूसरे दौर की बातचीत! इस्लामाबाद में हाई अलर्ट, ट्रंप ने दी धमकी

US Iran Peace Talks Update: अधिकारियों के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता हुई थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करना था, लेकिन यह बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। अब दूसरे दौर की बातचीत होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 7:19 AM
US-Iran Talks in Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच आज होगी दूसरे दौर की बातचीत! इस्लामाबाद में हाई अलर्ट, ट्रंप ने दी धमकी
US-Iran Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच आज पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी

US-Iran Talks in Pakistan: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (19 अप्रैल) को कहा कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार (20 अप्रैल) को ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। इस्लामाबाद को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच, ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर तेहरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो वह ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देंगे। ट्रंप की यह घोषणा अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई प्रत्यक्ष वार्ता के एक सप्ताह बाद आई है। इसका उद्देश्य संघर्ष को समाप्त करना था। लेकिन इस वार्ता में कोई समझौता नहीं हो सका।

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, "मेरे प्रतिनिधि कल शाम को वार्ता के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'फॉक्स न्यूज' से कहा, "जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं। उनकी बैठक मंगलवार सुबह शुरू होगी। यह एक बहुत ही सरल समझौता है, वे इसके अधिकांश बिंदुओं पर सहमत हो गए हैं।" सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस्लामाबाद में व्यापक सुरक्षा प्रोटोकॉल और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

22 अप्रैल को समाप्त होगी सीजफायर की डेडलाइन

अमेरिका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को हुए दो सप्ताह के संघर्षविराम समझौते की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य वार्ता के पहले दौर के दौरान प्रमुख विवादों में से एक था। शनिवार को इसे लेकर जारी गतिरोध तब और बढ़ गया, जब ईरान ने संकरे जलमार्ग को पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी की। जबकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें