Get App

US Iran War: अगर 2 हफ्तों में खत्म भी हुई ईरान जंग, तब भी हालात पटरी पर लौटने में लग सकता है लंबा वक्त! समझें पूरा गणित

US Israel Iran War: ट्रंप ने ये भी इशारा दिया कि वो बिना किसी बड़े समझौते के भी हालात संभाल सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अब अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के मामले में ज्यादा दखल नहीं देगा, जिससे ऐसा लग रहा है कि अमेरिका इस लड़ाई से थोड़ा पीछे हट सकता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 2:04 PM
US Iran War: अगर 2 हफ्तों में खत्म भी हुई ईरान जंग, तब भी हालात पटरी पर लौटने में लग सकता है लंबा वक्त! समझें पूरा गणित
US Iran War: अगर 2 हफ्तों में खत्म भी हुई ईरान जंग, तब भी हालात पटरी पर लौटने में लगेगा लंबा समय! (FILE PHOTO)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान में चल रहा युद्ध "अगले दो हफ्तों के भीतर" खत्म हो सकता है। हालांकि, युद्ध रुकने का मतलब यह नहीं है कि दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हालात सामान्य होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है।

ट्रंप ने ये भी इशारा दिया कि वो बिना किसी बड़े समझौते के भी हालात संभाल सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अब अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के मामले में ज्यादा दखल नहीं देगा, जिससे ऐसा लग रहा है कि अमेरिका इस लड़ाई से थोड़ा पीछे हट सकता है।

हकीकत यह है कि जंग खत्म होने के बाद भी हालात तुरंत सामान्य नहीं होंगे। अगर लड़ाई जल्दी रुक भी जाती है, तब भी तेल की सप्लाई, प्रोडक्शन और समुद्री रास्तों को पहले जैसा होने में कम से कम 6 से 8 हफ्ते लग सकते हैं। इसकी वजह यह है कि अभी काफी तेल स्टोर में जमा है, जिसे पहले जहाजों में भरना होगा, और फिर धीरे-धीरे सप्लाई चेन पटरी पर आएगी

जंग रुकी तो भी 2 महीने का 'वेटिंग पीरियड'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें