Get App

US Iran War: 'जल्दी सीरियस हो जाइए, वरना देर हो जाएगी' ट्रंप ने ईरान को दी गंभीर चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके नेताओं को “जल्दी गंभीर होना चाहिए, वरना देर हो जाएगी।” उन्होंने फिर से कहा कि ईरान को उनका प्रस्ताव मान लेना चाहिए, क्योंकि उनका दावा है कि ईरान सैन्य तौर पर पूरी तरह कमजोर हो चुका है और उसके पास वापसी का कोई मौका नहीं है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 7:08 PM
US Iran War: 'जल्दी सीरियस हो जाइए, वरना देर हो जाएगी' ट्रंप ने ईरान को दी गंभीर चेतावनी
US Iran War: ट्रंप ने ईरान को दी गंभीर चेतावनी- जल्दी सीरियस हो जाइए, वरना देर हो जाएगी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका से समझौता करने को बेताब है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही ईरान ने उनके 15 पॉइंट वाले शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके नेताओं को “जल्दी गंभीर होना चाहिए, वरना देर हो जाएगी।”

उन्होंने फिर से कहा कि ईरान को उनका प्रस्ताव मान लेना चाहिए, क्योंकि उनका दावा है कि ईरान सैन्य तौर पर पूरी तरह कमजोर हो चुका है और उसके पास वापसी का कोई मौका नहीं है।

ट्रंप ने ईरानी बातचीत करने वालों को “अजीब और अलग” बताया और कहा कि वे अमेरिका से डील करने के लिए “गिड़गिड़ा रहे हैं।”

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान के लोग सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं कि वे सिर्फ प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, लेकिन असल में वे समझौता करने के लिए मजबूर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें