Israel-US Iran War: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार (11 मार्च) को अमेरिका पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गतिविधियों के बारे में फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका फर्जी खबरों के जरिए ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में हेरफेर करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, ईरान का दावा है कि मंगलवार (10 मार्च) को अमेरिका के ऊर्जा मंत्री ने कथित तौर पर एक झूठ पोस्ट कर दिया कि एक अमेरिकी जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आराम से निकल गया। इससे मार्केट बहुत ऊपर गया और तेल के दाम भी गिर गए।
