दुनिया के 20 से ज्यादा देशों ने कहा है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मदद करने को तैयार हैं। इन देशों ने ईरान की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि उसने इस बेहद अहम समुद्री रास्ते को लगभग बंद कर दिया है, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
