Get App

US Iran News: शांति समझौते को खामेनेई ने दिखाया ठेंगा! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर किया ड्रोन हमला, अमेरिका का पलटवार

US Iran News: अमेरिकी सैन्य कमान (CENTCOM) ने हाल ही में कहा कि उसने ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए भेजे गए कई ड्रोन मार गिराए थे। इस बीच खबर है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर ड्रोन से हमला किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:25 PM
US Iran News: शांति समझौते को खामेनेई ने दिखाया ठेंगा! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर किया ड्रोन हमला, अमेरिका का पलटवार
US Iran News: बताया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर ड्रोन दागे हैं (फाइल फोटो)

US Iran News: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजर रहे कई जहाजों पर ड्रोन अटैक किया है, जिन्हें अमेरिकी सेना ने समय रहते मार गिराया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये ड्रोन ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा लॉन्च किए गए थे। अमेरिकी सैन्य कमान (CENTCOM) का कहना है कि सभी ड्रोन को जहाजों या सैन्य कर्मियों के लिए खतरा बनने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमति बनी है।

इसके बावजूद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जारी हैं। एक सूत्र ने बुधवार को 'द जेरूसलम पोस्ट' को बताया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाकर कई ड्रोन दागे हैं।

यह घटना रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने के बाद हुई। अमेरिकी सेना ने इन ड्रोन्स को तब रोक लिया जब वे कमर्शियल या अमेरिकी सैन्य जहाजों और कर्मियों के लिए खतरा बन सकते थे।

The Jerusalem Post के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने NBC को बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ये ड्रोन लॉन्च किए थे। अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की मदद के लिए शिपिंग कंपनियों के साथ तालमेल बिठा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें