Get App

US-Iran War News: 'ट्रंप ने फिर से हमले शुरू किए तो...'; क्या ईरान के पास अभी भी है हथियारों का जखीरा? अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

US Iran War News Updates: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल इस्लामिक गणराज्य पर फिर से हमले शुरू करते हैं, तो मध्य-पूर्व का संघर्ष इस क्षेत्र से बाहर भी फैल जाएगा। गार्ड्स ने वॉशिंगटन और तेल अवीव को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे विनाशकारी प्रहार आपको कुचल देंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 20, 2026 पर 4:03 PM
US-Iran War News: 'ट्रंप ने फिर से हमले शुरू किए तो...'; क्या ईरान के पास अभी भी है हथियारों का जखीरा? अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
US Iran War News Updates: ईरान ने अमेरिका और इजरायल को नए हमलों के खिलाफ चेतावनी दी है

US Iran War News Updates: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका और इजरायल को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी है। ईरानी सेना में धमकी दी गई है कि ईरान पर कोई भी नया सैन्य हमला एक बहुत बड़े क्षेत्रीय युद्ध को भड़का देगा, जो मध्य पूर्व से भी कहीं आगे तक फैल जाएगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लगभग 40 दिनों के संघर्ष के बाद 8 अप्रैल से लागू एक कमजोर संघर्ष-विराम के बावजूद तनाव फिर से तेजी से बढ़ गया है।

एक बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, "अगर ईरान के खिलाफ आक्रामकता दोहराई जाती है, तो इस बार जिस क्षेत्रीय युद्ध का वादा किया गया है, वह इस इलाके से भी कहीं आगे तक फैल जाएगा, और हमारे विनाशकारी हमले आपको कुचल देंगे।" यह बयान सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टिप्पणियों का जवाब है। ट्रंप ने इससे पहले संकेत दिया था कि अगर तेहरान के साथ बातचीत विफल हो जाती है, तो वाशिंगटन कुछ ही दिनों के भीतर सैन्य हमले फिर से शुरू कर सकता है।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि ईरान से बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है। लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कूटनीति विफल होती है, तो अमेरिका पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, ईरान का कहना है कि उसने अभी तक अपनी पूरी सैन्य क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है।

ईरान के पास अभी भी है हथियारों का जखीरा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें