Get App

US-Iran War Update: 'जंग चुनी तो बरसेगा कहर'; ट्रंप ने 38 पुलों को उड़ाने की दी धमकी, तो ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी

US-Iran War Update: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह सभी मोर्चों पर लड़ाई खत्म करने के तेहरान के प्रस्ताव को मान ले, वरना उसे और अधिक सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 'व्हाइट हाउस' को संबोधित एक संदेश में, अराघची ने कहा कि ईरान का दो-दिवसीय प्रस्ताव अभी भी मेज पर है और उन्होंने वाशिंगटन को बातचीत और युद्ध में से किसी एक को चुनने की चुनौती दी।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 9:21 AM
US-Iran War Update: 'जंग चुनी तो बरसेगा कहर'; ट्रंप ने 38 पुलों को उड़ाने की दी धमकी, तो ईरान की अमेरिका को दो टूक चेतावनी
US-Iran War Update: ईरान के विदेश मंत्री ने युद्ध को लेकर अमेरिका को नई चेतावनी दी है (फोटो- BBC)

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन ने तेहरान के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया और सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो उसे गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अराघची ने कहा कि ईरान का दो दिनों वाला प्रस्ताव अभी भी बरकरार है। अमेरिका के सामने अब बातचीत और युद्ध में से किसी एक को चुनने का विकल्प है।

अराघची ने रविवार, 8 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए 'व्हाइट हाउस' को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, "अमेरिकी मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है। अब व्हाइट हाउस को अपना फैसला करना है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर ईरान की शर्तें मान लेता है तो समझौते की दिशा में सकारात्मक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। उनकी प्रमुख मांगों में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना शामिल है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर अमेरिका ने युद्ध का रास्ता चुना तो ईरान के सतर्क और युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार लड़ाके उस पर कहर बरपा देंगे।

अमेरिकी चुनाव के नतीजों से बातचीत पर पड़ा असर?

ईरानी विदेश मंत्री ने तेहरान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद संघर्ष खत्म करने के लिए चल रही बातचीत की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अराघची के मुताबिक, अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंकाया है और इसका असर कूटनीतिक माहौल पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थों को दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू कराने के लिए कुछ समय देना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल माहौल को सामान्य होने का इंतजार करना होगा, ताकि मध्यस्थ फिर से अपनी यात्राएं शुरू कर सकें और दोनों पक्षों को समझौते के करीब लाने की कोशिश कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें