US-Israel Attacks Iran: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक संस्थान में MBA की पढ़ाई करने वाले 84 छात्र दुबई में फंसे हुए हैं। UAE ने इजरायल और अमेरिका के हमले के जवाब में दागे गए कई ईरानी मिसाइलों को रोका। इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं।
