Israel-US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका लंबे युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास लगभग असीमित हथियार का भंडार है। उन्होंने कहा कि युद्ध हमेशा के लिए लड़ा जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 मार्च) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका के मीडियम और अपर-मीडियम ग्रेड के हथियारों का स्टॉक अपने सबसे ऊंचे लेवल पर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इन हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है।
