ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के दौरान पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईरान आगे से किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक वहां से ईरान पर हमला नहीं होता। ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पेजेश्कियन ने कहा, “मैं उन पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं जिन पर ईरान की ओर से हमले हुए। अंतरिम नेतृत्व परिषद ने कल फैसला लिया है कि अब पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा और तब तक कोई मिसाइल नहीं छोड़ी जाएगी, जब तक वहां से ईरान पर हमला शुरू न हो।”
