US Israel Iran War: अमेरिकी खुफिया विभाग की एक नई रिपोर्ट ने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों पर सवालिया निशान लग गए हैं, जिनमें उन्होंने ईरान की सैन्य शक्ति को पूरी तरह नष्ट करने की बात कही थी। खुफिया आंकड़ों के मुताबिक ईरान का मिसाइल नेटवर्क आज भी लगभग सुरक्षित है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान की हाहाकारी ताकत कम नहीं हुई है।
