Mass shooting in US: अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी से दहशत! बंदूकधारी ने 8 मासूमों की कर दी हत्या, अपने बच्चों की भी ले ली जान

Mass shooting in US: अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के लुइसियाना में एक बंदूकधारी ने दो अलग-अलग घरों में हमला कर आठ बच्चों की हत्या कर दी, जिनमें उसके अपने सात बच्चे भी शामिल थे। साथ ही उसने दो अन्य लोगों को भी गोली मार दी। यह घटना पिछले कुछ समय में अमेरिका की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में से एक है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
Mass shooting in US: अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में एक से 12 वर्ष की आयु के आठ बच्चों की मौत हो गई

Mass shooting in US: अमेरिका के लुइसियाना में एक बंदूकधारी ने रविवार (19 अप्रैल) को दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी कर आठ बच्चों की हत्या कर दी। यह घटना पिछले दो साल में अमेरिका की सबसे घातक गोलीबारी है। श्रेवेपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि इस वारदात में जिन बच्चों की मौत हुई उनकी उम्र एक वर्ष से लगभग 12 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि कुल 10 बच्चों को गोली लगी और इनमें से कुछ बच्चे संदिग्ध के रिश्तेदार थे। बोर्डेलॉन ने बताया कि पुलिस ने बाद में पीछा कर संदिग्ध को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागते समय संदिग्ध ने एक कार चुराई और बच निकलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे मार गिराया। पुलिस ने संदिग्ध का नाम जारी नहीं किया लेकिन बताया कि वह एक वयस्क था। बोर्डेलॉन ने बताया कि गोलीबारी एक घरेलू झगड़े का परिणाम थी।

उन्होंने बताया, "यह एक वीभत्स दृश्य है, जैसा हममें से अधिकांश ने पहले कभी नहीं देखा।" 'एसोसिएटेड प्रेस' और 'यूएसए टुडे' द्वारा नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सहयोग से बनाए गए डेटाबेस के अनुसार, जनवरी 2024 में शिकागो के एक उपनगर में आठ लोगों की हत्या के बाद से यह अमेरिका में हुई सबसे घातक गोलीबारी की घटना है।


अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किन्स के रूप में हुई है। US आर्मी के पूर्व सैनिक एल्किन्स ने आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और दो महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

अपने बच्चों की भी कर दी हत्या

अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी ने रविवार तड़के दो अलग-अलग घरों में हमला कर आठ बच्चों की हत्या कर दी। इनमें उसके अपने सात बच्चे भी शामिल थे। साथ ही उसने दो अन्य लोगों को भी गोली मार दी। यह घटना पिछले दो साल से भी ज्यादा समय में देश की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में से एक है। श्रेवेपोर्ट पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र 1 से लेकर लगभग 12 साल के बीच थी। घायल हुए दो वयस्कों में से एक उस संदिग्ध के बच्चों की मां थी।

हमलावर की मौत

बीबीसी के मुताबिक, हमलावर ने 10 लोगों पर गोली चलाई और फिर एक गाड़ी छीनकर भाग गया। हालांकि, बाद में संदिग्ध की पुलिस फ़ायरिंग में मौत हो गई। पुलिस ने इसे 'घरेलू विवाद' बताया है। बोर्डेलॉन ने कहा कि अभी बहुत कुछ जाच करना बाकी है। लेकिन जासूसों को पूरा भरोसा है कि यह गोलीबारी पूरी तरह से एक घरेलू घटना थी। बोर्डेलॉन ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा घटनास्थल है, जैसा हममें से ज़्यादातर लोगों ने पहले कभी नहीं देखा।"

उन्होंने बताया कि एल्किन्स पुलिस की नजर में पहले से था। उसे 2019 में हथियारों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। अधिकारियों को घरेलू हिंसा से जुड़ी किसी अन्य समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बोर्डेलॉन ने बताया कि जब संदिग्ध ने बंदूक की नोक पर एक गाड़ी छीनी (कारजैकिंग की), तो पीछा करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोलियां चलाईं।

ये भी पढ़ें- Indians Shot Dead in Italy: इटली में दो भारतीयों की सरेआम हत्या! गुरुद्वारे से निकलते समय फायरिंग

पुलिस ने बताया कि ये हमले श्रेवेपोर्ट शहर के दक्षिणी इलाके में सूरज उगने से पहले शुरू हुए, जब संदिग्ध ने एक घर में एक महिला को गोली मारी और फिर दूसरी जगह पर गया। बोर्डेलॉन ने बताया कि दूसरे घर के अंदर सात बच्चों की हत्या कर दी गई। जबकि एक बच्चा छत पर मृत पाया गया, जो शायद वहाँ से भागने की कोशिश कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।