Mass shooting in US: अमेरिका के लुइसियाना में एक बंदूकधारी ने रविवार (19 अप्रैल) को दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी कर आठ बच्चों की हत्या कर दी। यह घटना पिछले दो साल में अमेरिका की सबसे घातक गोलीबारी है। श्रेवेपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि इस वारदात में जिन बच्चों की मौत हुई उनकी उम्र एक वर्ष से लगभग 12 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि कुल 10 बच्चों को गोली लगी और इनमें से कुछ बच्चे संदिग्ध के रिश्तेदार थे। बोर्डेलॉन ने बताया कि पुलिस ने बाद में पीछा कर संदिग्ध को मार गिराया।
