US Intercepts 3 Iranian Tankers: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एशियाई देशों के समुद्री तटों तक पहुंच गया है। अमेरिकी नौसेना ने भारत, मलेशिया और श्रीलंका के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान के तीन बड़े तेल टैंकरों को इंटरसेप्ट किया है और उन्हें उनके रास्तों से डायवर्ट कर दिया है। अमेरिका की इस कार्रवाई ने वैश्विक तेल बाजार में हलचल मचा दी है। इससे पहले ईरान ने भारत आ रहे एक टैंकर पर गोलीबारी करके उसे कब्जे में ले लिया था।
