Get App

US Kills 3 Indian: 'ईरान से गैर-कानूनी तेल ट्रांसपोर्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'; तीन भारतीयों की हत्या पर अमेरिका ने नहीं मांगी माफी

US Navy Kills 3 Indian Sailors:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाते हुए इस कथित कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। जबकि तेहरान ने इस आरोप को निराधार करार दिया। ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 12:15 PM
US Kills 3 Indian: 'ईरान से गैर-कानूनी तेल ट्रांसपोर्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'; तीन भारतीयों की हत्या पर अमेरिका ने नहीं मांगी माफी
US Navy Kills 3 Indian Sailors: अमेरिका ने कहा कि होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

US Navy Kills 3 Indian Sailors: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमेरिकी नाकेबंदी का कोई भी उल्लंघन और होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए थे। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। रूबियो ने यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर से कही।

जयशंकर ने शुक्रवार को रूबियो से बातचीत कर ओमान तट के निकट जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, "मंत्री रूबियो ने जोर दिया कि सभी वाणिज्यिक जहाजों को तुरंत अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना चाहिए, क्योंकि वे जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।"

पिगॉट ने एक बयान में कहा कि रूबियो ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका ने 13 अप्रैल से होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में नौसैन्य नाकेबंदी लागू कर रखी है, जिसके तहत ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की आवाजाही को रोका जा रहा है। यह कदम तेहरान को तेल व्यापार से होने वाली आय से वंचित करने के अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा है।

अमेरिकी नेवी ने की तीन भारतीयों की हत्या

सब समाचार

+ और भी पढ़ें