Get App

'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी

Iran-US War: ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई विनाशकारी साबित हो सकती है और इसका असर इतना व्यापक हो सकता है कि “एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समयसीमा खत्म होने के करीब है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 6:43 PM
'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी
Iran-US War: अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के खार्ग आइलैंड को निशाना बनाया गया

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध नए खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर नए सिरे से हमले किए हैं। ईरान की ऑयल इकोनॉमी के लिए यह आइलैंड बेहद अहम है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इन हमलों के बाद ईरान और भयानक नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने ईरान में पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन करने की ओर भी इशारा किया।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई विनाशकारी साबित हो सकती है और इसका असर इतना व्यापक हो सकता है कि “एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समयसीमा खत्म होने के करीब है।

ट्रंप का बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा होगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें