Get App

अमेरिकी स्पेस फोर्स का बड़ा खुलासा, पहली बार माना कि अंतरिक्ष में भी उसने तैनात किए हथियार, ये कैसी तैयारी?

US weapons in space: अमेरिका ने पहली पार माना है कि उसने ऑर्बिट में हथियार तैनात किए हैं। यह अंतरिक्ष में तैनात सैन्य क्षमताओं की एक दुर्लभ मामला है। US स्पेस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन सिस्टम का मकसद अंतरिक्ष में अमेरिकी सेना के खिलाफ दुश्मन की कार्रवाई का मुक़ाबला करना है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 2:31 PM
अमेरिकी स्पेस फोर्स का बड़ा खुलासा, पहली बार माना कि अंतरिक्ष में भी उसने तैनात किए हथियार, ये कैसी तैयारी?
US weapons in space: अमेरिका ने हथियारों के बारे में कोई डिटेल्स जानकारी देने से इनकार कर दिया

US Space Force Weapons in Orbit: अंतरिक्ष में युद्ध की आशंका लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह वजह है कि अंतरिक्ष अब केवल वैज्ञानिक खोज और संचार का क्षेत्र नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। इसी बीच, अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसके हथियार अंतरिक्ष की कक्षा (Orbit) में तैनात हैं। अमेरिकी स्पेस फोर्स की इस पुष्टि को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका ने इससे पहले कक्षा में तैनात अपनी सैन्य क्षमताओं के बारे में इतनी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी थी।

अमेरिकी स्पेस फोर्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये सिस्टम अंतरिक्ष में अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ होने वाली संभावित दुश्मन गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए बनाए गए हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने इन हथियारों की कैपसिटी, संख्या या उनकी तैनाती से जुड़ी डिटेल्स जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने क्या कहा?

अमेरिकी स्पेस फोर्स के प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिका के पास 'ऑन-ऑर्बिट स्पेस कंट्रोल वेपन्स' मौजूद हैं, जो अमेरिकी संयुक्त सैन्य बलों (Joint Force) को किसी दुश्मन की कार्रवाई से बचाने में सक्षम हैं। स्पेस फोर्स के मुताबिक, स्पेस कंट्रोल का मतलब अंतरिक्ष क्षेत्र में विरोधी की क्षमताओं को प्रभावित करने के लिए ऐसे अभियानों को संचालित करना है। इनके जरिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में नियंत्रण और रणनीतिक बढ़त हासिल की जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें