दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, जहां भारत के कई राज्य समा सकते हैं, लेकिन इसकी आबादी एक छोटे शहर जितनी है। यहां रात के अंधेरे में आसमान जादुई हरी रोशनियों से जगमगा उठता है और कभी-कभी महीनों तक सूरज यहां डूबना ही भूल जाता है। मजे की बात ये है कि इस द्वीप का नाम ग्रीनलैंड है, लेकिन 80% हिस्सा बर्फ की मोटी चादर से ढका है, हरियाली के नाम पर ऊंचे और लंबे पेड़ तक नहीं हैं और लैंड होने के बाद भी शहरों के बीच एक सड़क तक नहीं है। हम आज ग्रीनलैंड की बात क्यों कर रहे हैं? इसकी वजह है ट्रंप और उनकी एक जिद कि साम, दाम, दंड, भेद मुझे अब ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा चाहिए ही चाहिए।
